ओडिशा में बंद कमरे में जनरेटर का धुआं भरने से 2 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
ओडिशा के क्योंझर ज़िले के सुडूंगा गांव में मंगलवार रात एक बंद कमरे में जनरेटर चालू छोड़कर सो रहे 5 युवक धुएं के कारण बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां राजेंद्र सांता और नीतू सांता की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।