जनरल नरवणे ने भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में निभाई अहम भूमिका: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को लेकर कहा है कि एक सैन्य अधिकारी के रूप में नरवणे ने भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। नरवणे 42-सालों की सैन्य सेवा के बाद शनिवार को सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी जगह जनरल मनोज पांडे ने ली है।