जनरल बिपिन रावत के निधन के 9 माह बाद सीडीएस नियुक्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड)
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त कर दिया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के तौर पर भी काम करेंगे। गौरतलब है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के 9 महीने बाद नए सीडीएस की नियुक्ति हुई है।