जनरल मनोज पांडे ने 29वें थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला, जनरल नरवणे की ली जगह
परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल व ऐड डि कैंप से सम्मानित जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को 29वें थल सेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल एम.एम. नरवणे की जगह ली है। यह पद संभालने वाले वह पहले इंजीनियर रेजिमेंट ऑफिसर हैं और उन्हें फरवरी-2022 में आर्मी स्टाफ का उप-प्रमुख बनाया गया था।