जनरल व तत्काल में टिकट न मिलने पर करंट रिज़र्वेशन हो सकता है बुकिंग का विकल्प
बिहार में एक दशक से यात्री टिकट सुविधा केंद्र में बतौर संचालक कार्यरत गोकुल कुमार मोटानी ने बताया है कि करंट रिज़र्वेशन आईआरसीटीसी की एक शानदार पहल है। उन्होंने कहा, "सामान्य या तत्काल में टिकट न होने पर करंट टिकट सिस्टम बेहतर विकल्प है। करंट टिकट को चार्ट तैयार होने के बाद खाली बची सीटों पर बुक किया जाता है।"