जनवरी 2025 से ऑडी कारों की कीमतों में होगी 3% तक की बढ़ोतरी
लग्ज़री कार विनिर्माता ऑडी ने जनवरी 2025 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, "यह सुधार कंपनी और डीलर भागीदारों के लिए स्थाई वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है...हम ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि का प्रभाव कम-से-कम डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"