जनवरी 2025 से देश में अब तक कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को कोविड-19 से 11 मौतों के साथ देश में इस साल जनवरी से अब तक मौतों की कुल संख्या 109 तक पहुंच गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने घबराने की ज़रूरत नहीं बताई है क्योंकि वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में मृत्यु दर 1% से भी कम है।