जनवरी 2027 में 67% तक पहुंच सकता है कर्मचारियों का DA
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगस्त के CPI-IW डाटा में 1.2 अंक का उछाल दर्ज किया गया। वर्तमान में डीए 60% है जो जनवरी-2027 तक बढ़कर 67% तक पहुंचने का अनुमान है। कर्मचारी संगठनों की अब दुर्गा पूजा से पहले जुलाई के बकाया डीए का जल्द एलान करने की मांग हैं।