जनवरी में खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 2.5 घंटे में पूरा होगा 6 घंटे का सफर
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जनवरी 2025 से आम लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी 6 घंटे के बजाय महज़ 2.5 घंटे में पूरी हो जाएगी। 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया गया है।