जनवरी में प्रस्तावित जीएसएलवी मिशन श्रीहरिकोटा से 100वां प्रक्षेपण होगा: इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जनवरी 2025 में प्रस्तावित भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के ज़रिए श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 100वां प्रक्षेपण करेगा। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि सोमवार को पूरा हुआ SpaDeX मिशन श्रीहरिकोटा से 99वां प्रक्षेपण था जिसका उद्देश्य 2 छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग कर अंतरिक्ष में डॉकिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करना था।