जनवरी में बेरोज़गारी दर बढ़कर 5% हुई, महिलाएं अधिक बेरोज़गार: सरकारी सर्वेक्षण
सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 15-साल और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों में बेरोज़गारी दर जनवरी-2026 में 5% हो गई जबकि दिसंबर-2025 में यह 4.8% थी। बकौल रिपोर्ट, फसल कटाई के बाद कृषि गतिविधियों में सुस्ती, निर्माण/कृषि-संबद्ध कार्य/परिवहन-छोटे व्यापार में सर्दियों में सुस्ती आदि इसके मुख्य कारण रहे। बेरोज़गारी दर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक है।