जनवरी में होगी दुर्लभ खगोलीय परिघटना, रात को एक सीध में नज़र आएंगे 6 ग्रह
नासा ने कहा है कि जनवरी में दुर्लभ खगोलीय परिघटना के तहत 'ग्रहों की परेड' दिखेगी। नासा ने कहा कि रात के शुरुआती कुछ घंटों में अरुण व वरुण के साथ शुक्र व शनि दक्षिण-पश्चिम में, बृहस्पति सिर के ऊपर और मंगल ग्रह पूर्व में दिखेगा। नासा ने कहा कि इतने सारे ग्रहों का एक सीध में दिखना दुर्लभ है।