जनवरी-मार्च तिमाही में सोने की मांग में 15% की आई गिरावट, 25% तक बढ़ी कीमत: WCG
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, भारत में जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में सोने की मांग 15% घटकर 118.1 टन रही व इसकी कीमत 25% तक बढ़ी है। बढ़ती कीमतों के कारण सोने की कुल वैल्यू 22% बढ़कर ₹94,030 करोड़ हो गई है। बकौल डब्ल्यूसीजी, 2025 में भारत की सोने की मांग 700-800 टन के बीच रह सकती है।