जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर रही 6.1%, 2022-23 के लिए रही 7.2%
केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2% रही जो वित्त वर्ष 2021-22 में 9.1% थी। वित्त वर्ष 2022-23 में रियल जीडीपी के ₹160.06 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। वहीं, 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.1% रही जो तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 4.4% थी।