जनसुराज के प्रवक्ता ने बिहार में 200 कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी पार्टी

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में जनसुराज पार्टी के ज़िला प्रवक्ता जावेद अख्तर ने शनिवार को 200 कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरहुत स्नातक उप-चुनाव के प्रचार को लेकर हुई पार्टी की बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। अख्तर ने प्रशांत किशोर का पुतला भी जलाया। विधानसभा उप-चुनाव में जनसुराज को सभी सीटों पर हार मिली थी।

Load More