जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश के बयान पर छिड़ा विवाद; बीजेपी बोली- घुसा एडल्ट फिल्मों का कीड़ा
बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान से विवाद छिड़ गया है और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। बिहार बीजेपी ने नीतीश का वीडियो शेयर कर लिखा, "राजनीति में नीतीश बाबू जैसा अश्लील नेता देखा नहीं होगा, उनके दिमाग में एडल्ट बी ग्रेड फिल्मों का कीड़ा घुस गया है।"