जन्म से दृष्टिहीन दिल्ली की शिक्षिका ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 48वीं रैंक
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में इतिहास पढ़ाने वाली आयुषी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 48वीं रैंक हासिल की है। जन्म से दृष्टिहीन 29-वर्षीय आयुषी ने अपने पांचवें प्रयास में परीक्षा पास की है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया और बाद में इग्नू से इतिहास में मास्टर्स डिग्री हासिल की।