जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर पुणे में कारोबारी को पत्नी ने मारा मुक्का, हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में एक 38-वर्षीय महिला ने 36-वर्षीय कारोबारी पति के चेहरे पर मुक्का मारा और काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मुक्का इतनी ज़ोर से लगा कि कारोबारी की नाक और कुछ दांत टूट गए। बकौल पुलिस, महिला जन्मदिन पर दुबई न ले जाने और महंगे तोहफे न मिलने से नाराज़ थी।