जब 10 वर्ष की थी तब अमिताभ से कहा था 'आप से प्यार करती हूं, शादी कर लीजिए': श्वेता मेनन
मशहूर मलयाली ऐक्ट्रेस श्वेता मेनन ने बताया है कि जब वह 10 वर्ष की थीं उस दौरान ऐक्टर अमिताभ बच्चन राजीव गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) आए हुए थे। श्वेता ने कहा, "मैं समारोह में पहुंची...बच्चन के पास गई और बोला कि मैं आपसे प्यार करती हूं, मुझसे शादी कर लीजिए।"