जब आएगी यूपी में पीडीए सरकार, तब ही होगी जातीय जनगणना की शुरुआत: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तारीखों का एलान किए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मतलब जब आएगी यूपी में पीडीए सरकार, तब ही होगी जातीय जनगणना की शुरुआत।" गौरतलब है कि सरकार ने कहा है कि देशभर में जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 होगी।