जब आप इंडस्ट्री में नए होते हैं तो 10 लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं: दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब आप ऐक्टिंग इंडस्ट्री में नए होते हैं तो 10 लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "ऐसी परिस्थिति में परवरिश काम आती है। यह सिखाती है कि कब आपको न कहना चाहिए। ऐसा करके मैंने कई बार खुद का शोषण होने से बचाया है।"