जब आप टीम को पानी पिला रहे हों तो आपको बुरा लगना चाहिए: के.एल. राहुल को लेकर गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने के.एल. राहुल को भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर कहा है कि कई बार यह चीज़ अच्छी भी होती है। उन्होंने 'स्पोर्ट्स तक' से कहा, "जब आप किसी और को खेलते हुए देखते हैं और (बतौर 12वें खिलाड़ी) आप पानी पिला रहे होते हैं...तो यह बात उन्हें बुरी लगनी चाहिए।"