जब उनके पास 1 बॉडीगार्ड होता था तब मेरे पास 5 थे: रजनीकांत को लेकर ऐक्टर विक्रम
ऐक्टर चियान विक्रम ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब ऐक्टर रजनीकांत के पास एक बॉडीगार्ड होता था तब उनके पास पांच बॉडीगार्ड होते थे। उन्होंने बताया है कि उन्होंने रजनीकांत से पहले वैनिटी वैन की मांग की थी और रजनीकांत से पहले उनके पास वैनिटी वैन होती थी। हाल ही में विक्रम की फिल्म 'तंगलान' रिलीज़ हुई है।