जब एक लाइन में इरफान खान ने पाकिस्तान को दिखा दिया था आईना; वायरल हुआ उनका पुराना वीडियो
दिवंगत अभिनेता इरफान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते दिख रहे हैं। पत्रकार ने पूछा था, "इरफान भाई, पाकिस्तान में आपके बहुत फैन हैं, मेरी इच्छा है कि आप कभी पाकिस्तान आएं।" इसपर इरफान ने कहा था, "मैं आ तो जाऊंगा लेकिन वापस आऊंगा कि नहीं?"