जब एजेंडा एक है तो चुनाव से अपने सभी उम्मीदवार हटा लें महबूबा मुफ्ती: उमर अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के 'हमारा एजेंडा एक जैसा है' बयान पर कहा है, "अगर एजेंडा एक जैसा है तो उन्हें (महबूबा) सभी सीटों से अपने उम्मीदवार हटा लेने चाहिए।" उन्होंने कहा, "सभी ने हमारे घोषणापत्र की नकल की, हमने 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया और पीडीपी ने भी किया।"