जब कंगना ने पहने वेस्टर्न कपड़े और कृति ने साड़ी, नैशनल अवॉर्ड्स के पुराने वीडियो आए सामने
रक्षाबंधन को लेकर ऐड में ऐक्ट्रेस कृति सेनन के कपड़ों को लेकर टिप्पणी करने वाली कंगना रनौत और कृति के नैशनल अवॉर्ड समारोह के पुराने वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कंगना वेस्टर्न कपड़े पहने दिखीं जबकि कृति साड़ी पहने नज़र आईं।
प्रतिक्रिया देते हुए एक X यूज़र ने इसे कंगना का 'दोगलापन' बताया।