जब करोड़पति था तो पत्नी और बच्चों को नहीं दी फूटी कौड़ी; मौत के बाद 72 घंटे लावारिस पड़ा रहा शव
एटा (यूपी) में कभी ₹3-4 करोड़ के मालिक रहे 70-वर्षीय राजकुमार सक्सेना का शव 72 घंटे तक मोर्चरी में लावारिस पड़ा रहा। परिवार द्वारा उनका शव लेने से इनकार करने पर एनजीओ ने उनका अंतिम संस्कार किया। उन्होंने अपनी पत्नी-चारों बच्चों को संपत्ति से कुछ नहीं दिया जिससे आहत होकर वे करीब 20 साल पहले रिश्ता तोड़ अलग हो गए।