जब डॉ. मनमोहन सिंह PM व मैं गुजरात CM था तब उनकी व मेरी नियमित बात होती थीः PM मोदी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा है, "जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब हम नियमित बातचीत करते थे।" उन्होंने आगे लिखा, "हम शासन-प्रशासन से संबंधित अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा करते थे।"