जब डूबता था शेयर बाज़ार, तब क्या करते थे झुनझुनवाला? दिग्गज निवेशक दमानी ने खोला राज़
दिग्गज निवेशक रमेश दमानी ने बताया है कि जब भी शेयर बाज़ार में बड़ी गिरावट आती थी तो दिवंगत इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला एक ही बात दोहराते थे कि 'भारत की विकास यात्रा पर भरोसा रखो और नकारात्मकता से दूर रहो'। बकौल दमानी, झुनझुनवाला मानते थे कि बाज़ार का उतार-चढ़ाव अस्थायी है लेकिन भारत की दीर्घकालिक प्रगति एक स्थायी सच्चाई है।