जब तक ज़िंदा हूं, लड़ती रहूंगी: अपने साथ हुई छेड़छाड़ को झूठ बताए जाने पर मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ के वीडियो को झूठा बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हर अत्याचार से मेरे अंदर की आग और बढ़ी है। मैंने सिर पर कफन बांध छोटी-सी ज़िंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं। मेरी आवाज़ कोई नहीं दबा सकता। जब तक ज़िंदा हूं, लड़ती रहूंगी!"

Load More