जब तक तुम्हारा बाप ज़िंदा है, एंटरटेनमेंट ज़िंदा है: अपने बच्चों को अवॉर्ड समर्पित कर शाहरुख
ज़ी सिने अवॉर्ड्स-2024 में अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'जवान' और 'पठान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने अवॉर्ड अपने बच्चों के नाम समर्पित करते हुए अपना 'बाप' वाला डायलॉग दोहराते हुए कहा, "जब तक तुम्हारा बाप ज़िंदा है, एंटरटेनमेंट ज़िंदा है!" उन्होंने कहा, "अवॉर्ड मिले कई साल हो गए। प्यार मिला...अवॉर्ड नहीं मिल रहा था।"