जब तक मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं तब तक खेलता रहूंगा: पुजारा
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने कहा है, "मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो वर्तमान में रहना पसंद करता है। अब तक का करियर शानदार रहा है, मुझे कोई पछतावा नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं अपने क्रिकेट का आनंद लेता हूं...इसलिए जब तक मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं, मैं खेलता रहूंगा।"