जब तक लीड रोल नहीं मिलता, मैं ऐक्टर के रूप में वापसी नहीं करूंगा: आशीष विद्यार्थी
ऐक्टर आशीष विद्यार्थी ने फिल्मों से दूरी पर कहा है कि जब तक उन्हें फिल्म में लीड रोल नहीं मिलता वह अभिनेता के रूप में वापसी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि मैं बेहतरीन अभिनेता हूं जिसने अपने करियर में अविश्वसनीय भूमिकाएं निभाईं लेकिन अब मैं ऐसी भूमिकाओं की तलाश में हूं जो मुझे अबतक नहीं मिलीं।"