जब तक सीमा पर शांति नहीं, तब तक यह संभव नहीं: भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज़ पर गावस्कर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि जब तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति नहीं हो जाती तब तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज़ पर बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "अगर बॉर्डर पर शांति है तो मुझे लगता है कि दोनों सरकारें निश्चित रूप से कहेंगी...चलिए कम से कम बातचीत से शुरुआत करते हैं।"