जब द. अफ्रीका को 30 गेंदों पर 30 रन की ज़रूरत थी तो मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था: रोहित
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 30 रन की ज़रूरत वाले पल को याद करते हुए बताया है, "मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।" उन्होंने कहा, "अंतिम 5-ओवर में हमने गेंदबाज़ी करके यह दिखाया कि हम कितने संयमित थे...हमने केवल खेल पर ध्यान केंद्रित किया।"