जब धरोहरें प्लास्टिक कचरा फेंकने का स्थान बन जाती हैं तो विपदाएं आती हैं: आईएफएस अफसर
भारतीय वन सेवा के अधिकारी (आईएफएस) अंकित कुमार ने पहाड़ों में कचरे की तस्वीर शेयर करते हुए मंगलवार को लिखा, "जब हमारी राष्ट्रीय धरोहरें प्लास्टिक कचरा फेंकने का स्थान बन जाती हैं तो मिट्टी का कटाव, बाढ़, भूस्खलन और अन्य विपदाएं आती हैं।" उन्होंने कहा, "एक ज़िम्मेदार पर्यटक बनिए।" एक यूज़र ने लिखा, "हमारे अंदर सिविक सेंस की कमी है।"