जब पार्टी बनाई थी तब नीतीश ने कहा था- कौड़ी है नहीं, मांझी कैसे चलाएगा पार्टी?: जीतनराम
केंद्रीय मंत्री व 'हम' के संस्थापक जीतन राम मांझी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "जब मैंने 2015 में पार्टी बनाई थी तब (मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार ने कहा था- अरे मांझी से पार्टी चलेगी? उसके पास न पैसा है, न कौड़ी...कैसे चलाएगा?" मांझी ने कहा, "आज गर्व के साथ कहता हूं कि हमारी पार्टी चल नहीं रही दौड़ रही है।"