जब पतंजलि ने कहा ऐलोपैथी में कोविड-19 का इलाज नहीं तब सरकार ने आंखें बंद क्यों रखीं?: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण व योगगुरु रामदेव के खिलाफ अदालत की अवमानना के मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को कहा, "जब पतंजलि यह कह रही थी कि ऐलोपैथी में कोविड-19 का इलाज नहीं है...तब सरकार ने आंखें बंद क्यों रखीं?" इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "जो हुआ...वह नहीं होना चाहिए था।"