जब परिवार की तुलना कपूर खानदान से होती है तो भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं: चिरंजीवी
ऐक्टर चिरंजीवी ने कहा है, "जब भी कोई अखबार हमारे परिवार की तुलना कपूर खानदान से करता है तो मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। यह तभी मुमकिन है जब जनता का अपार प्यार मिले।" उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के सभी बच्चे मेरी अचीवमेंट हैं। वे सफल होते हैं तो मुझे लगता है कि मैं सफल हो गया।"