जब पहली बार अज़ान की गई थी तो वो लाउडस्पीकर पर नहीं हुई थी: शाहनवाज़ हुसैन
लाउडस्पीकर विवाद पर बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है, "जब पहली बार अज़ान की गई थी तो वो लाउडस्पीकर पर नहीं हुई थी।" उन्होंने कहा, "कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि अज़ान पर रोक है। अज़ान पर कोई प्रतिबंध नहीं है और लाउडस्पीकर पर तो कोर्ट ने ही 10 बजे के बाद रोक लगाई हुई है।"