जब पीएम ने बताया कि मुझे उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुना जा रहा है, मेरी आंखों में आंसू थे: नायडू
उप-राष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अपने विदाई समारोह में बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बताया था कि उन्हें उप-राष्ट्रपति बनने के लिए चुना जा रहा है तब उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, "आंसू इसलिए थे...क्योंकि...मुझे पार्टी छोड़नी पड़ी थी।" बकौल नायडू, "मैंने कभी इसके लिए (उप-राष्ट्रपति पद) नहीं कहा था।"