जब फूट-फूटकर रो पड़े थे विराट कोहली, चहल ने किया बड़ा खुलासा
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया है कि 2019 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल के आखिरी लम्हों में उन्होंने तत्कालीन कप्तान विराट कोहली को बाथरूम में रोते हुए देखा था। उन्होंने कहा, "मैं आखिरी बल्लेबाज़ था। मैं जब उनके पास से गुज़रा तो वह रो रहे थे।" भारत तब 240-रन का टारगेट नहीं चेज़ कर पाया था।