जब बीजेपी बहुमत में नहीं होगी, हम UCC बिल को रद्द कर देंगे: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ज़िक्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसका विरोध करेंगी। उन्होंने कहा, "आज बीजेपी बहुमत में है इसलिए इसे पास कर देगी...लेकिन जब वो बहुमत में नहीं होगी...हम इसे रद्द कर देंगे।" बनर्जी ने कहा, "बीजेपी के रहते निष्पक्ष/स्वतंत्र चुनाव संभव नहीं है।"