जब बरसात ज़्यादा होती है तो गड्ढे हो ही जाते हैं: सड़कों में गड्ढों को लेकर नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साउंडप्रूफ ब्रिज समेत कई जगह सड़कों में गड्ढों को लेकर एक पॉडकास्ट में बताया है, "कितनी भी अच्छी रोड बनाइए, जब बरसात ज़्यादा होती है तो उसके बाद गड्ढे पड़ते ही हैं।" उन्होंने आगे कहा, "डांबर की सड़कों को 2-3 साल बाद मेंटेन करना होता है...पानी की लॉकिंग से गड्ढे पड़ते हैं।"