जब बेरोज़गारी चरम पर है तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी खरीद रहे हैं: वरुण

बीजेपी नेता वरुण गांधी ने कहा कि जब देश में बेरोज़गारी चरम पर है तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी खरीद रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "घरेलू सिलेंडर अब ₹1050 में मिलेगा...कनेक्शन कॉस्ट ₹1450 से बढ़ाकर ₹2200, सिक्योरिटी ₹2900 से बढ़ाकर ₹4400...रेगुलेटर तक ₹100 महंगा है।" बकौल गांधी, "गरीब की रसोई फिर धुएं से भरने लगी है।"

Load More