जब भी कुछ गलत होता है तो के.एल. राहुल को ज़िम्मेदार ठहरा दिया जाता है: आकाश चोपड़ा
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाज़ के.एल. राहुल को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है, "इस समय भारतीय क्रिकेट में ऐसा माहौल बन गया है कि जब भी कुछ गलत होता है तो उसके लिए राहुल को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है।" उन्होंने कहा, "आप चाहते हैं कि राहुल रन बनाएं क्योंकि वह कमाल के खिलाड़ी हैं।"