जब भी देशों से नाम बदलने के अनुरोध मिलते हैं, हम विचार करते हैं: इंडिया-भारत बहस के बीच यूएन
केंद्र द्वारा देश का नाम इंडिया की जगह सिर्फ भारत किए जाने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया में संयुक्त राष्ट्र ने कहा है, "हमें जब भी नाम बदलने के अनुरोध मिलते हैं...हम उन पर विचार करते हैं।" हालांकि, सरकार ने इन रिपोर्ट्स को 'अफवाह' बताया है। दरअसल, जी20 समिट के आधिकारिक डिनर के न्योते में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था।