जब भी शेर को ज़ंजीर से बांधने की कोशिश की जाती है तो ज़ंजीर ही टूटती है: मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया है, "जब भी शेर को ज़ंजीर से बांधने की कोशिश की जाती है तो एक ही चीज़ होती है कि ज़ंजीर ही टूट जाती है।" इससे पहले तिवारी ने कांग्रेस की राय के विपरीत 'अग्निपथ' योजना का समर्थन किया था और इसके विरोध में विपक्ष के पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।