जब भ्रष्टाचारी रोता है तो उसकी मां कहती है सो जा वरना केजरीवाल आ जाएगा: गुजरात में चड्ढा
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान 'आप' सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को 'शोले' का डायलॉग इस्तेमाल करते हुए कहा, "जब कोई भ्रष्टाचारी रोता है तो उसकी मां बोलती है कि सो जा नहीं तो (अरविंद) केजरीवाल आ जाएगा।" चड्ढा ने आगे कहा, "केजरीवाल का जन्म ही देश से भ्रष्टाचार व गरीबी मिटाने के लिए हुआ है।"