जब मैं आखिरी बार पुरस्कार समारोह में गया था तो सिरदर्द की दवा ली थी: इमरान हाशमी
अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा है कि आखिरी बार जब वह एक पुरस्कार समारोह में गए थे तो उन्हें सिरदर्द होने लगा था और उन्हें इसकी दवा लेनी पड़ी थी। इमरान ने कहा कि उन्होंने कभी पुरस्कारों की लालसा नहीं की। बकौल इमरान, अगर लोग अपनी अलमारियों को पुरस्कारों से सजाना चाहते हैं तो यह उनके लिए बहुत अच्छा है।